फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तहसील में मारपीट करने के दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Mon, 28 Mar 2022 04:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

24 मार्च की सुबह स्टैंट के चार कर्मचारियों की मनबढ़ों ने पिटाई की थी। कैंट पुलिस ने दो को जेल भेजा व अन्य की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर सदर तहसील गेट पर स्टैंड कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीन और आरोपियों का नाम सामने है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामगढ़ताल के बड़गो निवासी भाष्कर दुबे और गोला के ककरही निवासी सूरज शुक्ला के रूप में हुई। सूरज पैडलेगंज के नहर रोड पर किराये के मकान में रहता है।

कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि 23 मार्च को पकड़ा गया आरोपी भाष्कर अपने चारपहिया गाड़ी से कलेक्ट्रेट स्थित सदर तहसील गेट पर गया था। पार्किंग के रुपये को लेकर उसका विवाद हो गया। उस समय तो भाष्कर वहां से चला गया। लेकिन, 24 मार्च की सुबह वह अपने साथियों संग लाठी, डंडा, हाकी लेकर फिर तहसील गेट पर पहुंचा और पार्किंग के कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन


मारपीट में करुणेश शुक्ला, तंवेंद्र प्रताप सिंह, यश प्रताप सिंह व बबलू घायल हो गए। बबलू की हालत गंभीर होने पर उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया था। बबलू के परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। अभी इंदिरानगर निवासी शैलेष मल्ल, विष्णुधर दुबे व मोहद्दीपर का अनुराग यादव फरार है। इनकी तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें