फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमएमयूटी : नए कुलपति के लिए समिति ने भेजे तीन नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के लिए गठित समिति ने सीलबंद लिफाफे में तीन नाम भेज दिए हैं। संभावना है कि साक्षात्कार के बाद जल्द ही कुलाधिपति किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगी।
विज्ञापन

एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी सैनी को जनवरी में लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। उसी समय नए कुलपति की नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी राजभवन की ओर से जारी कर दिया गया था। तब से प्रो. जेपी सैनी के पास ही एमएमएमयूटी के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार भी है।
कुलपति पद के लिए देशभर से लगभग सवा सौ आवेदन आए थे। उनमें से 20 नामों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया था। नौ मई को उनका साक्षात्कार गाजियाबाद में हुआ। साक्षात्कार के बाद समिति ने तीन नाम प्रस्तावित किए हैं। अब कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल किसी एक नाम पर अंतिम निर्णय लेंगी। संभावना है कि एक से दो हफ्ते के अंदर नए कुलपति के नाम की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें