स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बीच टेस्टिंग चुनौती बनी हुई है। विभिन्न प्रयोगशालाओं में सैंपलों का बैकलॉग भी बढ़ता जा रहा है। इससे निपटने के लिए सभी जिला चिकित्सालयों में ट्रू-नेट मशीन स्थापित किए जाएंगे। इससे पहले संबंधित को प्रशिक्षण देने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
लॉकडाउन के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के 27 लैब में कोरोना टेस्ट हो रहा है। यहां लंबित रिपोर्ट की संख्या ज्यादा है। प्रवासियों की आमद बढ़ने के साथ ही सैंपल भी अधिक लेने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
इससे निजात पाने के लिए योगी सरकार ने सभी जिला अस्पतालों में ट्रू-नेट मशीन लगाने का निर्णय लिया है। जहां पहले रिपोर्ट आने में कई-कई दिन लग जाते हैं, वहीं इस मशीन से प्रारंभिक जांच के तहत एक से दो घंटे में रिपोर्ट आ जाएगी।
संदिग्ध रिपोर्ट की पुष्टि के लिए ही संबंधित लैब को भेजी जाएगी। इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी, जनरल, सर्जिकल और
ओपीडी वार्ड का निरीक्षण किया। जहां गंदगी पाने पर नाराजगी व्यक्त की और भविष्य में पुनरावृत्ति मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।