रेलवे बोर्ड ने त्योहार के पहले पूजा स्पेशल चलाने की मंजूरी दी है, लेकिन इन ट्रेनों में सफर महंगा होगा। तत्काल टिकट का दाम भी चुकाना होगा। करीब 200 से 300 रुपये ज्यादा लगेगा। यह राशि किराये में ही जोड़कर लिया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे में 18 पूजा स्पेशल ट्रेनें 20 सितंबर से चलने जा रही हैं। इसमें 10 ट्रेनें गोरखपुर से बनकर चलेंगी, जबकि दो ट्रेने गोरखपुर होकर गुजरेंगी। पहले जो स्पेशल ट्रेनें चली थी उससे 200 से 300 रुपये ज्यादा किराया स्लीपर श्रेणी में लगेगा, इसी तरह एसी का किराया और ज्यादा लगेगा।