फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: आठ साल से भाजपा के पास है ये सीट, इस वजह से कटा स्वर्गीय विधायक के बेटे का पत्ता

Thu, 15 Oct 2020 03:14 PM IST
vivek shukla संतोष सिंह, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह के निधन से खाली देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव तीन नवंबर को होगा। इसकी नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 16 अक्तूबर तक नामांकन कराए जा सकेंगे। 18 अक्तूबर को नाम वापसी है, फिर वैध प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया जाएगा। इसके बाद चुनाव प्रचार का सिलसिला शुरू होगा। हर राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जोर लगाएगा।

विज्ञापन


भाजपा ने स्वर्गीय विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे अजय कुमार सिंह को टिकट न देकर परिवारवाद के आरोपों से बचने की कोशिश की है। यह सीट पिछले आठ सालों से भाजपा के पास है। लिहाजा, पार्टी किसी भी तरह का मौका विपक्ष को नहीं देना चाहती थी।

देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भाजपा विधायक स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के निधन के बाद कराया जा रहा है। स्वर्गीय जन्मेजय सिंह के बेटे अजय कुमार सिंह ने भी टिकट की दावेदारी की थी लेकिन पार्टी में आंतरिक तौर पर विरोध हो गया। पार्टी की जिला इकाई के कुछ पदाधिकारियों ने अलग-अलग प्रत्याशियों के दावेदारी पर अपनी रिपोर्ट दी थी। इसमें विधायक के बेटे की रिपोर्ट सकारात्मक नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

34 दावेदारों को पीछे छोड़कर हासिल किया टिकट

संत विनोवा परास्नातक महाविद्यालय में राजनीतिशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने 34 दावेदारों को पीछे छोड़ा है। उपचुनाव में 35 दावेदार थे। इसमें से करीब 10 दावेदार ब्राह्मण समाज से थे। डॉ. सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। भाजपा के अलग-अलग प्रकोष्ठों में अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

सदर विधानसभा उपचुनाव में प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा- डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी
सपा- ब्रह्माशंकर त्रिपाठी
बसपा- अभयनाथ त्रिपाठी
कांग्रेस- मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा ने जुझारू व जमीनी कार्यकर्ता को टिकट दिया है। कार्यकर्ता, पदाधिकारी मजबूती से चुनाव लड़ाकर जिताएंगे। बूथ स्तर तक संगठन मजबूत है। केंद्र और राज्य सरकार के कामकाज से जनता खुश है। विकास कार्यों के साथ चुनाव मैदान में हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव से बड़ी जीत होने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें