फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रासजेंडर युवक ने की गोरखपुर की युवती से शादी, प्यार के लिए करेगा ये काम

Sun, 25 Jul 2021 08:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गुलरिहा पुलिस का कहना है कि लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। उसी आधार पर अब आगे की कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके की रहने वाली युवती (27) फर्ररुखाबाद में नौकरी करती है। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाले सातनपुर फर्ररुखाबाद के रहने वाली 30 वर्षीय एक ट्रांसजेंडर से हुई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के गुलरिहा इलाके की एक युवती से फर्ररुखाबाद के ट्रांसजेंडर युवक ने शादी कर ली है। अपनी शादी को और पुख्ता करने के लिए उसने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू करा ली है। उधर, इस शादी से नाराज युवती के पिता ने युवक पर बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद गुलरिहा पुलिस ने ट्रांसजेंडर युवक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


गुलरिहा पुलिस का कहना है कि लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। उसी आधार पर अब आगे की कार्रवाई होगी। जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके की रहने वाली युवती (27) फर्ररुखाबाद में नौकरी करती है। करीब एक वर्ष पूर्व उसकी दोस्ती साथ में काम करने वाले सातनपुर फर्ररुखाबाद के रहने वाली 30 वर्षीय एक ट्रांसजेंडर से हुई। 

ट्रांसजेंडर खुद को लड़की नहीं बल्कि लड़का मानती थी। उसका कहना है कि उसे शुरू से ही लड़की वाली कोई फिलिंग नहीं थी और वह अपना लिंग परिवर्तन करा लड़का बनना चाहती है। इस बीच दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी करने का फैसला कर लिया। 
विज्ञापन


ट्रांसजेंडर ने दस्तावेजों में अपना बदलवाकर पुरुष का नाम करा लिया और शारिरिक रुप से भी उसने खुद को पुरुष बनाने के लिए लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया भी शुरू करा दी है।
विज्ञापन

मंदिर में शादी कर साथ रहने लगे दोनों
दोनों ने फर्ररुखाबाद के एक मंदिर में शादी की और बाद में रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर साथ रहने लगे। इसकी जानकारी जब युवती के घर वालों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। लड़की के पिता का आरोप है कि युवक (ट्रांसजेंडर) ने उसे बहला फुसलाकर बेटी को जबरदस्ती अपने साथ रख लिया।

जबकि युवती ने पुलिस के सामने भी दावा किया कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ रहने को तैयार है। अब पुलिस इस मामले में सोमवार को लड़की का 164 का बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।

जेंडर चेंज कराने में आ रहा सात लाख का खर्च
युवक के मुताबिक, उसके घर में सिर्फ उसकी एक छोटी बहन और मां है। सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी भी उसी के कंधों पर है। लिंग चेंज कराने में करीब 5 से 7 लाख रुपये का खर्च आ रहा है। 

एक प्राइेवेट जॉब के सहारे वह दिन रात मेहनत कर परिवार का भी खर्च चला रहा, साथ ही कुछ पैसे बचाकर लिंग परिवर्तन भी करा रहा है। युवक के मुताबिक इसमें उनके कुछ मित्र और शुभचिंतक भी उनका सहयोग कर रहे हैं।

पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर फर्ररुखाबाद के निवासी युवक को हिरासत में लिया गया है। लड़की का 164 के तहत बयान कराया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। लड़का ट्रासजेंडर है, या कुछ और? यह मेडिकल जांच और कोर्ट के बाद तय हो पाएगा।
विनोद अग्निहोत्रि, इंस्पेक्टर गुलरिहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें