फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा 2021: गोरखपुर आने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को आज से बदला रहेगा यातायात

Fri, 15 Oct 2021 12:43 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

लखनऊ़ की तरफ जाने वाली रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, ये वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किये जाएंगे।
विज्ञापन
डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर 15 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से 16 अक्तूबर को विसर्जन समाप्ति तक यातायात परिवर्तित रहेगा। कई रास्तों पर आवागमन बंद भी रहेगा। एसपी ट्रैफिक आरआर गौतम ने बताया कि रुट डायवर्जन के हिसाब से पुलिस वालों की ड्यूटी लगा दी गई है।

  • सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट से ही डायवर्जन किए जाएंगे, ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए जाएंगे।
  • बड़हलगंज से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को बेलीपार क्षेत्र बाघागाड़ा स्थित फोरलेन पर डायवर्जन किया जाएगा, ये वाहन रामनगर करजहां एवं कालेसर होते हुए जाएंगे।
  • कुशीनगर से आने वाले भारी वाहन कोनी फोरलेन से रामनगर करजहां होते हुए जाएंग शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • देवरिया से आने वाले भारी वाहन रामनगर करजहां फोरलेन, बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे। शहर की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • लखनऊ़ की तरफ जाने वाले रोडवेज एवं प्राइवेट बसों को अमर उजाला तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, यह वाहन देवरिया बाईपास से रामनगर करजहां होते हुए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर चार पहिया वाहन भी डायवर्ट किये जाएंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

इन रास्तों पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे

  • नौसड़ चौराहा से ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा की तरफ सभी प्राकर के वाहन प्रतिबन्धित रहेगें ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहा एवं कालेसर होते हुए जाएंगे
  • दुर्गाबाड़ी, अलीनगर, बक्शीपुर, जुगनू तिराहा, ट्रांसपोर्ट नगर, राप्ती नदी के पुल के मार्ग पर किसी प्रकार के चार पहिया, दो पहिया, रिक्शा एवं साइकिल से आवागमन बंद रहेगा।
  • घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौराहा तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • नार्मल टैकसी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • नार्मल से बर्फखाना, हांसूपुर तक  वाहन प्रतिबंधित रहेंगे ।
  • हुमायंपुर रेलवे ओवरब्रिज से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर चौराहा की तरफ  वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • विजय चौराहा से अलीनगर, चरनलाल चौराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • खूनीपुर, साहबगंज से बक्शीपुर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • घासी कटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी से बक्शीपुर की तरफ वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चैक तक  वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • फलमंडी चौराहा से राजघाट पुल की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  • मदीना मस्जिद चौराहा से शाहमारूफ जाने वाले मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

इधर से जाएंगी बसें
  • सभी प्रकार के राजकीय वाहन एवं प्राइवेट वाहन आदि छात्रसंघ चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से कौवाबाग बाइपास मार्ग से पादरी बाजार चौराहा, फातिमा अस्पताल, खजान्ची चैराहा होते हुये भगवानपुर के रास्ते बरगदवा चौराहा होकर फरेन्दा सोनैली की तरफ जायेगी । रोडवेज एवं एम्बुलेन्स जैसे वाहनो को आने-जाने दिया जाएगा।
  • फरेंदा, पीपीगज से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबन्धित रहेगे ये वाहन बरगदवा तिराहे से फर्टिलाइजर, झूंगिया होते हुये खजान्ची चौराहा से फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चैकी चैराहा बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया एवं कुशीनगर की ओर जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें