फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, कई जगह रूट डायवर्जन

Sun, 28 Mar 2021 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

होलिका दहन एवं शब-ए-बरात के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में रविवार से बदलाव किया गया है। कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। ऐसे में घरों से जरा पहले निकलें। 28 मार्च को होली जुलूस और शोभा यात्रा को लेकर 29 मार्च को यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। 28 मार्च की सुबह दस बजे से जुलूस समाप्ति तक और 29 मार्च को सुबह छह बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक यह डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन


कुछ ऐसा होगा रूट परिवर्तन

  • नौसड़ मार्ग से आने वाले सभी भारी वाहन महराजगंज एवं सोनौली जाने वाले ट्रांसपोर्ट नगर से अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, जेल बाई पास, पादरी बाजार चौकी, खजांची चौराहा होकर जाएंगे
  • सोनौली की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन बरगदवां, भगवानपुर, स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौराहा, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, अमर उजाला तिराहा होते जाएंगे
  • महराजगंज की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन स्पोर्ट्स कॉलेज, खजांची चौराहा, मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, अमर उजाला तिराहा होते हुए जाएंगे
  • देवरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहन खोराबार बाई पास तारामंडल, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज तिराहा होते हुए निकाले जाएंगे
  • कुशीनगर की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन कोनी तिराहा, रामनगर कड़जहां, खोराबार बाई पास, तारामंडल, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज तिराहा होते हुए जाएंगे


 

विज्ञापन

यहां वाहनों पर रहेगी पाबंदी

  •  घोष कंपनी से नखास तक तथा घोष कंपनी से रेती चौक तक
  • अलहदादपुर तिराहा से घंटाघर तक
  • नार्मल टैक्सी स्टैंड से पांडेयहाता, घंटाघर तक
  • नार्मल से बर्फखाना, हांसूपुर तक
  • हुमायूंपुर रेलवे क्रॉसिंग से गंगेज चौराहा, अलीनगर, बक्शीपुर, घंटाघर की तरफ
  • अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर तक
  • विजय चौक से अलीनगर, चरनलाल चौक तक
  • बक्शीपुर से खूनीपुर, साहबगंज तक
  • घासीकटरा, मिर्जापुर, लालडिग्गी तक
  • लालडिग्गी से गीता प्रेस, रेती चौक तक
  • दुर्गाबाड़ी से गंगेज होटल चौराहा तक
  • जटाशंकर तिराहा से अलीनगर की तरफ
  • धर्मशाला बाजार, जटाशंकर, अलीनगर, बक्शीपुर, दुर्गाबाड़ी, विजय चौक से अलीनगर, बक्शीपुर, नखास, रेती चौक, घंटाघर, बंधू सिंह पार्क, हांसूपुर, बसंतपुर, बर्फखाना तिराहा आदि मार्गों पर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें