फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कल केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और सीएम योगी करेंगे महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण

Wed, 22 Sep 2021 02:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

महंत दिग्विजयनाथ पार्क के स्थायी मंच का भी लोकार्पण होगा। अब सभी के लिए पार्क खुल जाएगा। पार्क की दीवारों पर महंत दिग्विजयनाथ का अक्स दिखने लगा है।
विज्ञापन
महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल के पास स्थित पार्क में स्थापित महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा का अनावरण 23 सितंबर को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। पार्क में बने स्थायी मंच का भी लोकार्पण होगा। इसे लेकर तैयारियां तकरीबन पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन


पार्क की दीवारों पर महंत दिग्विजयनाथ का अक्स दिखने लगा है। म्यूरल पेंटिंग के जरिए पार्क की दीवारों पर उनकी जीवन यात्रा को कलाकार उकेर रहे हैं। गुरुवार को ही महंत दिग्विजयनाथ की पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

महंत दिग्विजयनाथ पार्क में सर्किट हाउस की ओर महंत दिग्विजयनाथ की करीब 12.5 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ऑर्नामेंटल लाइटें लगाने का काम चल रहा है। पार्क पूरी तरह से आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।  
विज्ञापन


पार्किंग भी बनकर तैयार
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह का कहना है कि महंत दिग्विजयनाथ पार्क में पार्किंग भी बनकर तैयार हो गई है। पार्क को तीन हिस्सों में बांटा गया है। नौकायन की ओर पार्किंग बनाई गई है। ठीक उससे सटे त्रिकोण आकार का पाथ वे बनाया जा रहा है। इसके बीच में ओपेन जिम होगा और बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था की जाएगी। तीसरे हिस्से में मुख्य पार्क होगा, जहां कार्यक्रम आयोजित हो।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें