फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में खत्म हो रहा है कोरोना: तीन नए मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 06 Mar 2021 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना केस के मामले अब कम हो गए हैं। शुक्रवार को केवल तीन पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें दो मरीज शहर के कैंट क्षेत्र के रहने वाले हैं जबकि एक ग्रामीण क्षेत्र का है।
विज्ञापन


इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21482 हो गई है। इसमें 21089 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 366 की मौत अबतक हो चुकी है। 27 एक्टिव केस रह गए हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि लगातार जांच जारी है।

वहीं शुक्रवार को कोविड टीकाकरण में लोग उत्साह से प्रतिभाग कर रहे हैं। तीसरे चरण में शुक्रवार को 36 बूथों पर 3600 की जगह 3768 लोगों ने टीका लगवाया। इसमें पहले और बूस्टर डोज लगवाने वाले भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें