गोरखपुर जिले में कोरोना के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। रविवार को सिर्फ एक संक्रमित मरीज मिला है। करीब 15 दिनों के बाद लखनऊ के एक निजी अस्पताल में शहर के रहने वाले 66 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत भी हुई है।
इसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 21456 हो गई है। इनमें 364 की मौत भी हो चुकी है। 21052 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक्टिव केस 40 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना के मरीज अब बेहद कम हो चुके हैं। इसके बाद भी लगातार जांच कराई जा रही है। जल्द ही जिले को कोरोनामुक्त घोषित कर दिया जाएगा।