गोरखपुर जिले में कोरोना के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना का केवल एक नया मरीज मिला है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 21454 हो गई है। इनमें 363 की मौत हो चुकी है। 21050 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि एक्टिव केस महज 41 रह गए हैं।