फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर कोरोना अपडेट: कोरोना के मिले 11 नए मरीज, नहीं मिली कोई ट्रैवेल हिस्ट्री

Wed, 24 Mar 2021 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना के मरीजों की संख्या अब बढ़ने लगी है। पहली बार मार्च माह में मरीजों का आंकड़ा दहाई के पार पहुंचा है। मंगलवार को 11 नए मरीज मिले। इनमें नौ शहर के हैं। हालांकि किसी की ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। इसकी वजह से विभाग ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में 21 हजार 555 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 21,133 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 366 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

ऐसे में अब ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है। बाहर से आने वालों को होम क्वारंटीन करें। लक्षण दिखने पर तत्काल कोरोना जांच कराएं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई 24 घंटे जांच
रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे कोरोना की जांच शुरू हो गई है। गेट नंबर पांच पर एक बूथ बनाया गया है। तीन शिफ्ट में लैब टेक्नीशियन व स्वास्थ्य कमिर्यों की ड्यूटी लगाई गई है। शेष चार गेटों पर भी दो-तीन दिन में बूथ बना दिए जाएंगे।

जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही लोगों को जागरूक करते हुए जांच की अपील कर रहे हैं। यात्रियों की एंटीजन किट से कोरोना जांच कराई जा रही है। लक्षण दिखने पर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा जा रहा है।

राहत की बात यह है कि अब तक कोई पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि अधिक से अधिक यात्रियों की जांच हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें