यूपीटीईटी-2021 (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) रविवार को दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में 70 परीक्षा केंद्रों पर 35306 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 51 परीक्षा केंद्रों पर 25924 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। ऐसे में शहर के यातायात को सुगम बनाए रखने के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। एसपी ट्रैफिक इंदू प्रभा सिंह ने बताया कि डायवर्जन सुबह आठ बजे से ही लागू हो जाएगा।
इन रूटों पर बदली रहेगी व्यवस्था...
1- फरेंदा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन जंगल कौड़िया से फोरलेन होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
2- वाराणसी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बाघागाड़ा से फोरलेन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
3- लखनऊ की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन कालेसर (सहजनवां बाईपास जीरो प्वाइंट) से ही डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन बाघागाड़ा, रामनगर करजहां एवं जंगल कौड़िया फोरलेन होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
4- कप्तानगंज की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन पिपराइच थाना के पास सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक रोके जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
5- देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन फोरलेन से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। शहर की तरफ कोई भारी वाहन नहीं आएगा।
6- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से देवरिया को जाने वाली समस्त बसें यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, कूड़ाघाट होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
7- देवरिया की तरफ से महानगर क्षेत्र में आने वाली समस्त बसें खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला चौराहा, छात्र संघ, यूनिवर्सिटी चौराहा के रास्ते गंतव्य तक जाएंगी।
8- कुशीनगर से आने वाले समस्त भारी वाहन कोनी तिराहा से रामनगर करजहां होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
9- रेलवे बस स्टैंड से फरेंदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाली समस्त बसें यूनिवर्सिटी चौराहा से मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, पादरी बाजार, खजांची चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
10- महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा की तरफ से आने वाली समस्त प्रकार की बसें खजांची से पादरी बाजार, कौवा बाग, मोहद्दीपुर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
11- अग्रसेन तिराहा से बक्शीपुर एवं बक्शीपुर से अग्रसेन तिराहा की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
12- गोलघर चौराहे से विजय चौराहे की तरफ एवं विजय चौराहे से अग्रसेन चौराहे की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
13- सुमेर सागर से विजय चौराहा की तरफ चार पहिया वाहन रोक दिए जाएंगे।
14- शास्त्री चौराहे से घोष कंपनी की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
15- तमकुहीकोठी की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों को आंबेडकर चौराहा से ही छात्रसंघ भवन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
16- सुबह आठ बजे से परीक्षा समाप्ति तक अग्रसेन तिराहे से बक्शीपुर तक चार पहिया वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे।
3- फलमंडी से निकलने वाले भारी वाहन फलमंडी के अंदर ही रहेंगे। इन्हें रात में 10 बजे के बाद जाने दिया जाएगा।