फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला: छह कंपनियां में नौकरी को आवेदन का आखिरी मौका आज

Mon, 23 Aug 2021 10:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

चार कंपनियां युवाओं को टेलीकॉलर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, ब्लॉक ऑफिसर, बिजनेस सपोर्ट एग्जीक्यूटिव समेत कुल 406 पदों पर रोजगार का अवसर मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित होने वाले ऑनलाइन रोजगार मेला के लिए पंजीकरण कराने का आखिरी मौका सोमवार तक है। चार कंपनियां युवाओं को टेलीकॉलर, फील्ड एग्जीक्यूटिव, ब्लॉक ऑफिसर, बिजनेस सपोर्ट एग्जीक्यूटिव समेत कुल 406 पदों पर रोजगार का अवसर मुहैया कराएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल (sewayojan.up.nic.in) पर 23 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन


सहायक निदेशक सेवायोजन रासबिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि रोजगार मेला में शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है । शैक्षिक योग्यता इंटर से लेकर स्नातक पास निर्धारित की गई है। रोजगार मेले का आयोजन पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में होगा। नियोजकों द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया भी ऑनलाइन पूरी की जाएगी।

पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी का साक्षात्कार फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेला में लाइफ केयर कंपनी की ओर से टेलीकॉलर, मगध एग्रोटेक की ओर से फील्ड एग्जीक्यूटिव, मेक ऑर्गेनिक इंडिया की ओर से ब्लॉक ऑफिसर एवं स्कोर्पिक्स इंडिया की ओर से बिजनेस सपोर्ट एग्जीक्यूटिव के साथ दो और कंपनियां विभिन्न पदों पर युवाओं को रोजगार का अवसर मुहैया कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें