फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे वाहन लुटेरे, तीन गिरफ्तार

Fri, 18 Jun 2021 05:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

दो सिपाही, दो बदमाश घायल, पुरानी बस्ती के चैनपुरवा फ्लाई ओवर के पास हुई मुठभेड़, दो बदमाश गोंडा जनपद और एक बिहार के मधेपुरा का निवासी, लूटी गई बोलेरो भी बरामद।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम की टीम ने शुक्रवार सुबह चैनपुरवा फ्लाईओवर के पास मुठभेड़ में तीन वाहन लुटेरों को पकड़ा। इस दौरान फायरिंग में एसओजी के दो हेड कांस्टेबल और दो बदमाश घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी, स्वॉट, सर्विलांस व पुरानी बस्ती थाने की टीम ने चैनपुरवा फ्लाईओवर के पास घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश गाड़ी लेकर भागने लगे और हड़बड़ी में वाहन पेड़ से टकरा गया। इसके बाद बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे।

हमले में एसओजी के हेड कांस्टेबल आदित्य पांडेय व स्वॉट के देवेंद्र निषाद गोली लगने से घायल हो गए। वहीं पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी और पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभिमन्यु कुमार साव निवासी भरोई बाजार थाना भरोई बाजार जिला मधेपुरा (बिहार), सोनू पांडेय उर्फ रावण और करन पांडेय निवासी पूरे उदई फिरोजपुर, थाना कोतवाली, गोंडा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अभिमन्यु व सोनू के पैर में गोली लगी है। दोनों खतरे से बाहर हैं। इनके कब्जे से पेट्रोल पंप से लूटी गई बोलेरो, दो तमंचे, तीन मोबाइल आदि सामान बरामद हुआ। तीनों के खिलाफ लूट, पुलिस टीम पर हमला, आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। करन के खिलाफ गोंडा कोतवाली में भी मुकदमा दर्ज है।

गोरखपुर से बुक करवाकर बस्ती में लूटी थी बोलेरो
पूछताछ के दौरान तीनों आरोपितों ने बताया कि 16 जून को गोरखपुर से अयोध्या जाने के लिए बोलेरो बुक की थी। इसे बस्ती टोल बैरियर के एक किलोमीटर के पहले तमंचे के बल पर बोलेरो चालक को धक्का देकर गिरा दिया गया। वाहन लेकर वे बभनान की तरफ भाग गए। बदमाशों ने बताया कि हम लोग बोलेरो को बिहार ले जाकर उसे बेचने की फिराक में थे। पुलिस से घिरने के बाद घबराहट में गाड़ी पेड़ से टकरा गई और हम लोग पकड़े गए।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें