फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: सफर आसान करेंगी तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें, 30 अक्तूबर तक चलेगी दादर-गोरखपुर स्पेशल

Wed, 28 Sep 2022 10:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04646/04645 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल, 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल, 01662/ 61 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04646/04645 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल, 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल, 01662/ 61 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा।

विज्ञापन


दादर-गोरखपुर पूजा स्पेशल एक अक्तूबर से 
दादर-गोरखपुर पूजा स्पेशल एक से 30 अक्तूबर तक प्रत्येक शनिवार, रविवार, मंगलवार तथा बृहस्पतिवार को दादर से दोपहर 2.15 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर देर रात 2.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में गोरखपुर-दादर पूजा स्पेशल तीन अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा शनिवार को गोरखपुर से दोपहर 2.25 बजे चलकर तीसरे दिन दादर 3.25 बजे पहुंचेगी। 

जम्मूतवी-बरौनी पूजा स्पेशल कल से
जम्मूतवी-बरौनी पूजा स्पेशल, जम्मूतवी से 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को जम्मूतवी से सुबह 5.45 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 4.35 बजे छूटकर बरौनी 11.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में बरौनी-जम्मूतवी पूजा स्पेशल 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से शाम चार बजे चलकर गोरखपुर से रात 11.00 बजे छूटेगी और दूसरे दिन जम्मूतवी रात 8.45 बजे पहुंचेगी। 
विज्ञापन


आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा स्पेशल 29 से
आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा स्पेशल 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनस से सुबह 11.10 बजे चलकर गोरखपुर से रात 12.15 बजे छूटकर सहरसा 11.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को सहरसा से दोपहर 2.30 बजे चलकर गोरखपुर से रात 12.40 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस दोपहर 1.55 बजे पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें