फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति, ससुर व सास पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति, ससुर व सास पर केस दर्ज
विज्ञापन

भटनी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। मृतका के भाई ने मृतका के पति, ससुर व सास पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि ससुराल वालों ने विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है।
भटनी नगर के नकहनी वार्ड निवासी रविप्रकाश यादव पुत्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन रीमा (25) की शादी मई में कुरमौटा घुरी गॉव निवासी दीनदयाल यादव पुत्र लक्ष्मण यादव के साथ हुई थी। बताया कि शादी के बाद से ही रीमा के पति, सास और सास ने रुपयों की मांग करते हुए उसको परेशान करना शुरू कर दिया। वह कई बार बहन के ससुराल पहुंच उन लोगों से परेशान नहीं करने का आग्रह कर चुका है।
विज्ञापन

रवि ने बताया कि मंगलवार की शाम रीमा की ससुर का फोन आया तथा बताया कि उसकी बहन मर चुकी है। वह तुरंत ही रिश्तेदारों व अन्य नगरवासियों को साथ लेकर पहुंचा तो रीमा मृत पड़ी थी। रवि के तहरीर पर पुलिस ने पति दीनदयाल, ससुर लक्ष्मण यादव व सास इंद्रावती देवी पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में मृतका की गर्दन पर निशान पाए गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई ने पति, ससुर व सास के विरुद्ध दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें