गोरखपुर जिले में कोरोना के तीन संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मिले जिले के सबसे चिकित्सकीय संस्थान की प्रमुख समेत तीन लोगों को होम आइलोशन में हैं। तीनों संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
खबर है कि जूनियर डॉक्टरों के इंटरव्यू के दौरान डॉक्टर के संक्रमित होने की आशंका है। स्वास्थ्य महकमा उनसे संपर्क में है, ताकि उसने संपर्क में आने वालों के बारे में जानकारी जुटाकर पूरी हिस्ट्री को पता किया जा सके।
हालांकि, अभी स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं आ पाई है। उधर, मामला सामने आने के बाद कोविड अस्पताल को तैयार करने का फैसला भी लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से ही वह होम आइसोलेशन में है।