फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डॉक्टर समेत तीन लोग घर में ही क्वारंटीन, जुटाई जा रही जानकारी

Wed, 27 Dec 2023 01:29 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

नए संक्रमित मिलने से एक बार फिर संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ा है। देश में ओमिक्रान के सब वेरिएंट जेएन-एक के संक्रमण का प्रसार हो रहा है। इसमें ज्यादातर मरीजों को सर्दी, जुकाम, बुखार, नाक बहने और गले में खराश की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
covid 19 - फोटो : covid 19
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में कोरोना के तीन संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मिले जिले के सबसे चिकित्सकीय संस्थान की प्रमुख समेत तीन लोगों को होम आइलोशन में हैं। तीनों संक्रमित पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


खबर है कि जूनियर डॉक्टरों के इंटरव्यू के दौरान डॉक्टर के संक्रमित होने की आशंका है। स्वास्थ्य महकमा उनसे संपर्क में है, ताकि उसने संपर्क में आने वालों के बारे में जानकारी जुटाकर पूरी हिस्ट्री को पता किया जा सके।

हालांकि, अभी स्वास्थ्य विभाग के पास इसकी कोई सटीक जानकारी नहीं आ पाई है। उधर, मामला सामने आने के बाद कोविड अस्पताल को तैयार करने का फैसला भी लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से ही वह होम आइसोलेशन में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए संक्रमित मिलने से एक बार फिर संक्रमण के प्रसार का खतरा बढ़ा है। देश में ओमिक्रान के सब वेरिएंट जेएन-एक के संक्रमण का प्रसार हो रहा है। इसमें ज्यादातर मरीजों को सर्दी, जुकाम, बुखार, नाक बहने और गले में खराश की दिक्कत हो रही है।

बताया जा रहा है कि इस सब वेरिएंट में 95 फीसदी मरीज को भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है। उधर कोरोना संक्रमण के तीन मामले आने के बाद स्वास्थ्य महकमा तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में कोविड अस्पताल बनाने का फैसला लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें