कनेक्शन काटने का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। मामले काे संज्ञान में लेकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. के एमडी ने रविवार को ही देर शाम मोहद्दीपुर उपकेंद्र के एक्सईन, एसडीओ और जेई को निलंबित कर दिया। जबकि तीनों लाइनमैन रामानंद, बालकृष्ण और वेद प्रकाश पांडेय के खिलाफ कैंट थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
रुपये देने के बाद भी कनेक्शन कटवा दिए, ये गलत किया
बिजली कनेक्शन लेने गए बैंक के अधिकृत वेंडर कबीर खान ने बताया कि कनेक्शन के आवेदन से लेकर स्वीकृत किए जाने तक सारे काम नियमानुसार हुए। कनेक्शन जोड़ने आए लाइनमैनों ने सुविधा शुल्क की मांग की। दो हजार रुपये मांग रहे थे उसे 500 रुपये दिलवा दिए। फिर भी 15 मिनट बाद आकर उसने कनेक्शन काट दिया।
इसे भी पढ़ें: ताल जहदा सीलिंग मामला: हम तैयार तो कर दिया केस...जो नहीं छोड़ रहे कब्जा उन पर मेहरबानी
किसी ने यह सूचना कनेक्शन काटने के दौरान ही फोन पर दी और वीडियो बनाने की सलाह भी दी। कनेक्शन काटने का वीडियो बनाने के बाद ही कार्रवाई संभव हो सकी। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लाइनमैन खंभे पर चढ़कर बिजली काट रहे हैं।
बैंक के कनेक्शन में पहले दिन से ही नियमों की अनदेखी की गई। 11 जुलाई 2023 को बैंक की तरफ से आवेदन किया गया था। इसी बीच कनेक्शन को लेकर एक सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता ने अधिशासी अभियंता मोहद्दीपुर को फोन कर कनेक्शन शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। एक्सईन की तरफ से जेई को फोन कर तकनीकी भौतिकी परीक्षण जारी करने के लिए कहा। जेई की तरफ से 18 तारीख को रिपोर्ट दे दी गई।
रिपोर्ट में लिखा था कि बिजली के खंभे से कनेक्शन दिया जा सकता है। अधिभारित फीडर नहीं है। इस रिपोर्ट के बाद 29 अगस्त को बैंक की तरफ से कनेक्शन धनराशि स्वीकृत की गई। धन जमा करने के 13 दिन बाद कनेक्शन का अनुबंध किया गया। 14 सितंबर को मीटर का इंडेंड काटकर कनेक्शन स्वीकृत किया गया। कनेक्शन की इसी प्रक्रिया में अगर अभियंताओं ने तत्परता दिखाई होती तो शायद इतनी बड़ी कार्रवाई की जद में नहीं आते।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने मूक बधिर विद्यालय में बच्चों से की मुलाकात, प्रदर्शनी को देखकर की सराहना
इनपर हुई कार्रवाई
- वीके चौधरी( एक्सईन) निलंबित, प्रबंध निदेशक कार्यालय से संबद्ध
- नीरज दूबे( एसडीओ) - मुख्य अभियंता बस्ती कार्यालय से संबद्ध
- जेई( वीरेंद्र कुमार)- आजमगढ़ मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध
एमडी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम शंभू कुमार ने कहा कि सुविधा शुल्क लेने की बात ही निगम के आचरण प्रणाली के खिलाफ है। इससे निगम की छवि धूमिल हुई है। आरोप लगते ही मामले की जांच करवाई गई। इसमें दोषी पाए गए तीनों अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। संविदाकर्मियों पर केस दर्ज करवाया गया है। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता शहरी को भी चार्जशीट दी गई है।