फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: आईएमए के अध्यक्ष पद के लिए आगे आए तीन और डॉक्टर, जानिए कौन-कौन है इस रेस में शामिल

Tue, 09 Nov 2021 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जानकारी के मुताबिक आईएमए का चुनाव 21 नवंबर को होना है। अब तक अध्यक्ष पद के लिए केवल शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही ने पर्चा दाखिल किया था, लेकिन आखिरी दिन तीन और डॉक्टरों ने पर्चा दाखिल कर सभी को चौंका दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में डॉक्टरों के सबसे बड़े संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के कार्यकारिणी के चुनाव के संबंध में डॉक्टरों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। पर्चा दाखिला के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन और नाम आने से चुनाव में रोमांच बढ़ गया है।

विज्ञापन


इन नामों में वर्तमान अध्यक्ष डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, डॉ. वीरेंद्र गुप्ता और डॉ. आरए अग्रवाल का नाम सामने आया है। इन तीन लोगों ने सोमवार को पर्चा भी दाखिल कर दिया। अब निर्वाचन अधिकारी तय मानकों के आधार पर तय करेंगे कि पर्चा भरने वाले प्रत्याशी चुनाव की पात्रता पूरी करते हैं अथवा नहीं।   

जानकारी के मुताबिक आईएमए का चुनाव 21 नवंबर को होना है। अब तक अध्यक्ष पद के लिए केवल शाही ग्लोबल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिवशंकर शाही ने पर्चा दाखिल किया था, लेकिन आखिरी दिन तीन और डॉक्टरों ने पर्चा दाखिल कर सभी को चौंका दिया है। उम्मीद जताई जा रही थी कि सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध होंगे, लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉ. गगन गुप्ता, अंश आर्थोपेडिक सेंटर के निदेशक डॉ. अमित मिश्रा, संयुक्त सचिव के लिए संगम हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. वाई सिंह और त्रिमूर्ति हॉस्पिटल के डॉ. संजीव सिंह ने पर्चा दाखिल किया है।

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए सिर्फ बांबे हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजय शुक्ला ने पर्चा भरा है। जबकि, मीडिया प्रभारी के डॉ. इमरान अख्तर के अलावा एक अन्य डॉक्टर ने पर्चा दाखिल किया है। निर्वाचन अधिकारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि 10 नवंबर पर्चा वापस करने की अंतिम तिथि है। अब किसी भी पद के लिए कोई भी पर्चा दाखिल नहीं कर सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें