फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: गोरखपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, तीन घायल

Sun, 05 Jun 2022 03:29 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपु जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपु जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


 बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर लखनापार में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, गगहा क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी सदानंद अपनी बेटी चंदा व बहू महिमा के साथ इलाज के लिए बाइक से बड़हलगंज आए थे। लौटते समय हाईवे पर लखनापार गांव के पास रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इसमें मौके पर बेटी चंदा की मौत हो गई। वहीं, सदानंद व महिमा घायल हैं।

चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, चौरीचौरा रेलवे परिसर में एक बुजुर्ग की शनिवार की सुबह पैदल आते समय सड़क पर अचानक गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राघोपुर निवासी नरेश (65) के रुप में हुई। एक दूसरे हादसे में एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा बाजार में स्थित इंडियन आयल पेट्रोल के सामने फोरलेन पर शनिवार को दोपहर दो बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार कुशीनगर के हाटा निवासी राहुल मिश्रा (37) घायल हुए हैं। चौरीचौरा में एक अन्य हादसे में घायल बेलवा बुजुर्ग निवासी सन्नी चौहान (22) को मौत हो गई। वह शुक्रवार को सुबह अपनी बाइक लेकर सोनबरसा बाजार क्रॉसिंग पार कर रहे थे। तभी कसया की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार, ठोकर मारकर फरार हो गई थी। इलाज के दौरान सन्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें