फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर में तीन की मौत, 27 घायल

Tue, 14 Sep 2021 04:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

मंगलवार की सुबह नवलपुर गेंडाकोट के पास काकंरभिट्टा से महेंद्रनगर जा रही बस  विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई, जिसमें बस दस फिट नीचे खाई में गिर गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा से सटे नवलपरासी जिले के नवलपुर ईस्ट-वेस्ट हाईवे गैंडाकोट-10 स्मृतिपुल के पास एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 27 लोग घायल हैं। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

विज्ञापन


नवलपरासी जिले के पुलिस डीएसपी दिलीप कुमार गिरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह नवलपुर गेंडाकोट के पास काकंरभिट्टा से महेंद्रनगर जा रही बस  विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकरा गई, जिसमें बस दस फिट नीचे खाई में गिर गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई है। मृतकों की पहचान का खुलासा नहीं हो पाया है। 10 फीट नीचे गिरने से एक ट्रक चालक और एक बस चालक समेत 27 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका चितवन के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें