फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज गैस सिलिंडर धमाका: घायल मासूम समेत तीन ने अस्पताल में तोड़ा दम, ऐसे हुआ था हादसा

Wed, 16 Jun 2021 04:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

धानी ढाला तिराहें के समीप एक मकान में 13 जून रविवार को रसोई गैस सिलिंडर में हुआ था धमाका।
विज्ञापन
घटना वाले दिन मौके पर जुटी भीड़। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे के धानी ढाला तिराहे के निकट एक मकान में रविवार की सुबह करीब 6:30 बजे रसोई गैस सिलिंडर में धमाका हो गया था। इस घटना में परिवार के घायल छह सदस्यों में मासूम समेत तीन लोगों की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। अन्य का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। जिसमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की जानकारी क्षेत्र में पहुंची तो लोग स्तब्ध हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के धानी ढाला के समीप मकान में रविवार की सुबह चाय नाश्ता बनाने के दौरान रसोई गैंस में धमाका हो गया था। जिसमें एक ही परिवार के जमील अहमद (60), जावेद अहमद (28), निसार अहमद (38), इमराना खातून (35), फातिमा (30) व मासूम अलमास (5) गंभीर रूप से झुलस गए। जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा था।

मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे परिवार के मुखिया जमील अहमद व बुधवार को दिन में जावेद अहमद व मासूम अलमास ने भी दम तोड़ दिया। बहू इमराना खातून की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। पिता, पुत्र और नाती सहित तीन की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


हादसे से पड़ोस के कई परिवार अभी भी सहमे हुए हैं। लोग शोक संवेदना प्रकट करने उनके घर पहुंच रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद पिता, पुत्र व मासूम का शव देर शाम तक पहुंचने की उम्मीद है।

इस संबंध में सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत की जानकारी मिली है। मामलें में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन

धमाके में घायल हुए एक ही परिवार के तीन लोगो की मौत से सहमें लोग

फरेंदा कस्बे के धानी  ढाले के समीप रविवार को एक मकान में रसोई गैस सिलिंडर लिकेंज के कारण हुए धमाके में गंभीर रूप से झुलसे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। धमाका में परिवार के छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए थें। जहां पर अभी भी तीन लोग जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहें है।
 
मंगलवार की रात में घर के मुखिया जमील अहमद की मौत की खबर परिवार को मिला, बुधवार की सुबह बेटा जावेंद की मौत के कारण पूरा परिवार गम में डूबा था कि पोता अलमास (5) की भी मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। अगल-बगल के लोग भी घटना से सहमें हुए है। बार-बार वह भयानक मंजर को सोच कर डर रहें है।

धानी ढाला पर जमील अहमद के दो पुत्र जिनमें निसार व जावेद थे। दोनो उसी मकान मे व्यवसाय कर रहे थें। निसार रेडिमेड कपड़ो की दुकान चलाते थे। छोटा पुत्र जावेद अहमद बेहद मिलनसार व हंस मुख स्वभाव का होने के कारण मित्रो का चहेता था। बेहतर स्वभाव के कारण कम समय में ही अच्छा व्यवसाय करने लगा। कुछ वर्ष पूर्व आधार केंद्र का काम शुरू किया उसके बाद एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन कर रहे थे।

ग्राहक भी उनके काम की तारीफ करते थे लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था। पिता जमील अहमद के सरल स्वभाव के कारण लोग उन्हे काफी पसंद करते थे। लेकिन रविवार की सुबह ने परिवार की सभी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें