फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: हीमोफीलिया मरीजों का शहर के तीन हॉस्पिटल करेंगे निशुल्क ऑपरेशन, आईएमए अध्यक्ष की पहल पर लिया गया फैसला

Mon, 06 Dec 2021 03:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आईएमए अध्यक्ष की पहल पर लिया गया फैसला, आईएमए कार्यालय के सीतापुर आई हॉस्पिटल में हुई हीमोफीलिया सोसायटी की बैठक।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीमोफीलिया सोसायटी की ओर से आईएमए कार्यालय (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) सीतापुर आई हॉस्पिटल में हीमोफीलिया से पीड़ित बच्चों और उनके अभिभावकों की बैठक हुई। इस बीच आईएमए ने निर्णय लिया कि हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों का शहर के तीन अस्पताल निशुल्क ऑपरेशन करेंगे। साथ ही एक अस्पताल निशुल्क फैक्टर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


आईएमए अध्यक्ष डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि हीमोफीलिया की जांच गोरखपुर में निशुल्क नहीं है। निजी अस्पतालों में इस जांच के लिए मरीजों को लगभग  6500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन, लखनऊ में यह व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क है। जल्द ही शहर में भी निशुल्क जांच की भी व्यवस्था की जाएगी। बताया कि हीमोफीलिया वाले बच्चों को ज्यादातर घुटनों से खून बहने से परेशानी होती है। इसे हेमोर्थ्रोसिस कहते हैं।

इस बीमारी में घुटना खराब हो जाता है। अगर ऐसे मरीज भर्ती होना चाहते हैं तो इनका इलाज आईएमए की ओर से निशुल्क किया जाएगा। निशुल्क फैक्टर डॉ. सदानंद कौशिक के बुद्धा हॉस्पिटल में उपलब्ध कराया जाएगा। इस बीच अगर भर्ती होने या फिर ऑपरेशन की जरूरत पड़ती है तो शाही ग्लोबल हॉस्पिटल बुद्ध विहार तारामंडल, बुद्धा हॉस्पिटल पार्क रोड, बॉम्बे हॉस्पिटल रेल विहार कॉलोनी मेडिकल कॉलेज रोड पर ऑपरेशन किया जाएगा। इस दौरान दूर से आने वाले मरीजों को अगर रात्रि विश्राम की जरूरत पड़ती है तो उनके रुकने की भी व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का कराया जाएगा समाधान

डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि पीड़ितों की समस्या बढ़ने पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मदद ली जाएगी। मेडिकल कॉलेज में 16 वर्ष से कम बच्चों को वार्ड नंबर 11 में तथा 16 वर्ष से अधिक के बच्चों को वार्ड नंबर 14 में भर्ती किया जाता है। ऐसे में तीमारदारों को आने-जाने में परेशानी होती है। इसे लेकर कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता की जाएगी, जिससे की एक ही वार्ड में बच्चे भर्ती हो सकें।   

बीपीएल कार्ड धारकों का होगा निशुल्क ऑपरेशन

डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि शहर के तीन अस्पतालों में बीपीएल कार्ड धारकों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इसके लिए मरीजों को आईएमए के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दिखाना होगा। अगर डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं, तो मरीजों का शाही ग्लोबल हॉस्पिटल, बॉम्बे हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अलावा मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों का राज आई हॉस्पिटल में निशुल्क जांच और ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें