फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहचाल: ग्रहों के सेनापति मंगल ने किया राशि परिवर्तन, जानिए सभी राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

Mon, 06 Dec 2021 02:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

तुला राशि से वृश्चिक राशि में हुआ है मंगल का प्रवेश, मंगल का यह राशि परिवर्तन जनमानस के लिए होगा अच्छा।
विज्ञापन
मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रहों के सेनापति मंगल ने राशि परिवर्तन किया है। रविवार को मंगल ने तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, मंगल का वृश्चिक राशि में प्रवेश जनमानस के लिए अच्छा होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगल वृश्चिक राशि में पहले से विद्यमान सूर्य, बुध और केतु के साथ संयोग करेंगे। इस संयोग से जनमानस को पहले से बेहतर परिणाम मिलेगा।

मेष: चोट लग सकती है, शारीरिक परेशानी हो सकती है। व्यापार, राजनीति और कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए अच्छा समय रहेगा।
वृषभ: वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है, व्यापार और स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम रहेगी।
मिथुन: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। व्यापार में अच्छा समय, राज सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा।
कर्क: निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। सेना में काम करने वालों एवं कवियों के लिए अच्छा समय।
विज्ञापन

सिंह: गृह कलह हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में दिक्कत, मां के स्वास्थ्य में परेशानी। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक रहेगी।
कन्या: पराक्रमी बनेंगे। पराक्रम से सफलता मिलेगी। नया व्यापार शुरू हो सकता है। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। नाक, कान और गले में परेशानी हो सकती है।
तुला: स्वास्थ्य में सुधार होगा। धनागमन होगा। वाणी को संयमित रखें नहीं तो दिक्कत में पड़ सकते हैं। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक: स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक रूप से मजबूत बनेंगे। क्रोध से बचें नहीं तो दिक्कत होगी। संतान और प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी।
धनु: प्रेम और संतान से दूरी होगी। खर्च की अधिकता से परेशान रहेंगे। शासन-सत्ता पक्ष के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं।
मकर: रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन श्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान से शांति पूर्वक बात करें।
कुंभ: शासन, सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन: भाग्य से बिगड़े कार्य बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। शासन व सत्ता से सहयोग मिलेगा। यात्रा में दिक्कत आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें