फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में दर्दनाक हादसा: तीन दोस्तों की नदी में डूबने से मौत, एक दूसरे को बचाने के चक्कर में तीनों की गई जान

Fri, 15 Mar 2024 05:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर

सार

 नहाने के दौरान अचानक आर्यन गहरे पानी में चला गया, जिसको बचाने के लिए दिव्यांशु और शिवम भी पहुंच गए। बचाने के बजाय तीनों एक साथ डूबने लगे तो शोर मचाने लगे। जब तक लोग कुछ समझते तब तक तीनों डूब गए। 
विज्ञापन
गोरखपुर राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के सहजनवां स्थित चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव के तरफ राप्ती नदी में नहाने गए तीन युवक शुक्रवार को डूब गए। करीब दो घंटे की तलाश के बाद तीनों के शव को बरामद किया गया। मृतकों की पहचान आर्यन शर्मा, दिव्यांशु सिंह और शिवम पासवान के रूप में हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। 

विज्ञापन

सहजनवां नगर पंचायत के गाहासाड़ से सटे राप्ती नदी बहती है। शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे के आसपास गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ निवासी नन्हे सिंह का 20 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु सिंह अपने मित्र धनश्याम नगरी पिपरा थाना सहजनवां निवासी 18 वर्षीय आर्यन शर्मा पुत्र विनय शर्मा तथा 19 वर्षीय शिवम पासवान पुत्र जयनाथ पासवान निवासी वार्ड नंबर पांच सहबाजगंज थाना सहजनवां के साथ राप्ती नदी में नहाने के लिए निकले। 

तीन युवक नदी पर बने पीपा पुल को पार करके चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव के तरफ चले गए और नदी में नहाने लगे। कुछ देर नहाने के दौरान अचानक आर्यन गहरे पानी में चला गया, जिसको बचाने के लिए दिव्यांशु और शिवम भी पहुंच गए। बचाने के बजाय तीनों एक साथ डूबने लगे तो शोर मचाने लगे। जब तक लोग कुछ समझते तब तक तीनों डूब गए। 
विज्ञापन

सूचना के बाद गोताखोर बुलाए गए और तलाश शुरू की गई। करीब ढ़ाई घंटे के बाद सबसे पहले आर्यन और उसके बाद दिव्यांशु सिंह व शिवम का शव नदी से बरामद किया गया। शव निकलते ही स्वजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें