फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू में तैयार होगा पूर्वांचल के विकास का खाका, 10 दिसंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय मेगा राष्ट्रीय संगोष्ठी

Sat, 05 Dec 2020 06:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेगा राष्ट्रीय संगोष्ठी की शुरुआत 10 दिसंबर को होगी। इसमें पूर्वांचल के विकास का खाका तैयार करने के लिए देश-विदेश के जाने माने लोग शामिल होंगे।

विज्ञापन


संगोष्ठी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सहित तमाम मंत्री कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। संगोष्ठी में प्राथमिक क्षेत्र, विनिर्माण क्षेत्र, सेवा क्षेत्र, सामाजिक और जल क्षेत्र समेत पांच अहम क्षेत्रों पर चर्चा होगी। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि 10 से 12 दिसंबर तक आयोजित सेमिनार में प्रत्येक क्षेत्र से संबंधित नौ तकनीकी सत्र होंगे। कुल 45 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा। विनिर्माण क्षेत्र को नौ तकनीकी सेशन में बांटा गया है।

प्रथम तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों की ओर से उत्पादन के महत्व पर चर्चा की जाएगी। सत्र की अध्यक्षता औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना एवं लघु एवं मध्यम उद्यम सिद्वार्थनाथ सिंह करेंगे। मुख्य वक्ता इंफ्रास्टक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आलोक कुमार होंगे। इनके अलावा मणिपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो एपी पांडेय, पूर्वांचल में हैंडलुम उत्पादों की विशेषता, लखनऊ के बाबा भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा एमएसएमई एंड ईस्टर्न यूपी अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन


वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्या पीठ के अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार पाल रोल ऑफ मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर इन डेवलपमेंट और ईस्टर्न रीजन पर चर्चा करेंगे। द्वितीय तकनीकी सत्र की अध्यक्षता लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चौधरी उदय भान सिंह करेंगे।

 

मुख्य वक्ता एमएसएमई और एक्सपोर्ट प्रमोशन के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल रहेंगे। इस सत्र में मेरठ की सीसीएस यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एनके तनेजा पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के डीन प्रो. आरके सिंह, गैलेंट ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन चंद्र प्रकाश अग्रवाल, लखनऊ यूनिवर्सिटी के डॉ. शंकर दयाल शर्मा इंस्टीटयूट ऑफ डेमोक्रेसी के डायरेक्टर प्रो. मनोज कुमार अग्रवाल अपने-अपने विचार रखेंगे।

तृतीय सत्र में मुख्य वक्ता वाशिंगटन के पापा जॉन पिज्जा चेन के सीईओ सुनील सिंह, इंटरप्रेन्योरशिप और ग्रोथ, एमएसएमई एंड एक्सपोर्ट प्रमोशन के विशेष सचिव अमित कुमार सिंह प्रोस्पेक्ट ऑफ एमएसएमई ग्रोथ इन पूर्वांचल पर चर्चा करेंगे। इनके अलावा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर इकोनॉमिक स्टडीज के प्रो. शक्ति कुमार, बीएचयू के अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. जेबी कोमरिया  चर्चा करेंगे।

चौथे तकनीकी सत्र की अध्यक्षता खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह करेंगे। मुख्य वक्ता इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ पैकेजिंग के डायरेक्टर डॉ. तनवीर आलम, पैकेजिंग इंडस्ट्रीज पर प्रकाश डालेंगे। इनके अलावा आईआईएम रांची के डायरेक्टर डॉ शैलेंद्र सिंह, यूपी खादी एंड विलेज इंडस्टीज के डिप्टी चीफ अफसर एसके कक्कर, खादी ग्रामोद्योग के ज्वाइंट एग्जीक्यूटिव कमिश्नर विरेंद्र प्रसाद और खादी ग्रामोद्योग गोरखपुर के ज्वाइंट एग्जीक्यूटिव कमिश्नर सुनील कुमार चर्चा करेंगे।

पांचवें तकनीकी सत्र की अध्यक्षता उर्जा और अतिरिक्त उर्जा स्त्रोत मंत्री श्रीकांत शर्मा करेंगे। यह सत्र 11 दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। मुख्य वक्ता पेनसिंलवेनिया के रैमबोल इनवां क्लाइमेट चेंज एंड ग्लोबल वार्मिंग के सीनियर सलाहकार डॉ. राजेश सिंह, उर्जा विभाग के प्रिसिंपल सेक्रेटरी, पूर्वांचल विद्युत बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर, यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद के अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो. पीके घोष, एमएमएमयूटी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डीन प्रो. गोविंद पांडेय अपने-अपने विचार रखेंगे।

 
विज्ञापन

छठवें सत्र की अध्यक्षता राजस्व एवं बाढ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप करेंगे। मुख्य वक्ता यूपी स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट लखनऊ के वाइस चेयरमैन ले. जनरल आरपी शाही (सेवानिवृत्त) की ओर से पूर्वांचल में आपदा प्रबंधन की रणनीतियों पर प्रकाश डालेंगे। इनके अलावा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी रेणुका कुमार, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ के डिपार्टमेंट ऑफ जियोलॉजी के ध्रुव सेन सिंह भी विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

सातवें तकनीकी सत्र की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या करेंगे। मुख्य वक्ता अडिशनल चीफ सेक्रेटरी पब्लिक वर्क नीतिन रमेश गोकरण रहेंगे। इनके अलावा एमएमएमयूटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय, सोलर पॉवर के महत्व, एकेटीयू के कुलपति प्रो. विनय पाठक, तकनीकी शिक्षा के योगदान पर अपनी बात रखेंगे।

वहीं अन्य वक्ताओं में पीडब्लूडी विभाग गोरखपुर के चीफ इंजीनियर एसपी सिंह, एमएमएमूयटी के सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष प्रो. राम चैरसिया भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। आठवें सत्र की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन करेंगे। मुख्य वक्ता अर्बन डेवलपमेंट के प्रिसिंपल सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह, आईआईएम लखनऊ की डायरेक्टर अर्चना शुक्ला रहेंगी।

इनके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद के भूगोल विभाग के प्रो. एचएन मिश्रा, यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ के बिजनेस एडमिनिस्टेशन के प्रो. संजय मेधावी और फरोजन और दीपिका कुमारी टेराकोटा इंडस्ट्री पर अपनी बात रखेंगी। नौवें सत्र की अध्यक्षता पंचायती राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी करेंगे। मुख्य वक्ता एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पंचायती राज मनोज कुमार सिंह, लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो आलोक राय, बीएचयू ऌके प्रो टीपी सिंह की ओर पूर्वांचल के विकास में पंचायती राज की भूमिका पर प्रकाश डालेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें