फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले तीन नए कोरोना पॉजिटिव, मात्र 21 बचे हैं एक्टिव मरीज

Sat, 05 Dec 2020 05:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : राजन राय
विज्ञापन

संतकबीरनगर में शनिवार को आई रिपोर्ट में तीन कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही 1432 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3096 लोग पॉजिटिव मिल चुके है जबकि 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि शनिवार को जिले में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह तीनों लोग खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले है। इसके साथ ही 1432 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 3096 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 44 संक्रमित की मौत हो चुकी है। एक लोग स्वस्थ्य होकर घर गए है। 21 एक्टिव केस है। 1555 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

श्रीनगर में शौचालय निर्माण में अनियमितता की जांच शुरू

मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत श्रीनगर में शौचालय की धनराशि निर्माण में अनियमितता की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। शनिवार को डीपीआरओ उमा शंकर मिश्र ने ग्राम पंचायत श्रीनगर में शौचालयों का भौतिक सत्यापन। इस दौरान डीपीआरओ की जांच में शौचालय निर्माण में अनियमितता सामने आई। कई शौचालय अधूरे मिले।

एक सप्ताह पूर्व ग्राम पंचायत श्रीनगर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शौचालय व विकास कार्यों में अनियमितता बरतने एवं अन्य विकास योजनाओं में सरकारी धन का दुरूपयोग व धांधली करने का आरोप लगाया था। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने शनिवार को श्रीनगर गांव में जांच करने पहुंचे। जहां अधूरे शौचालय देख भड़क उठे।

डीपीआरओ कि जांच में एक भी शौचालय पर नाम नहीं लिखा पाया गया। वही शौचालय के गड्ढे भी मानक विहीन मिले। डीपीआरओ उमा शंकर मिश्र ने कहाकि ग्राम पंचायत श्रीनगर में विकास विकास कार्यों में धांधली का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था।

शौचालय निर्माण में घोर लापरवाही बरती गई है। जांच में कई शौचालय अधूरे मिले। चार दिन में अधूरे शौचालय को पूरा करने का अल्टीमेट दिया गया है। अगर पूरा नहीं हुआ तो चार दिन बाद गांव का पुन: निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी। जांच की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें