कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTi
बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण की बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में सीएमओ सहित 18 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं रविवार को कोरोना से ओपेक चिकित्सालय कैली में तीन की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या 80 पहुंच गई है।
अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4221 पहुंच गई है।जबकि 57 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक कुल 3817 लोगों की निगेटिव आ चुकी है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 324 पहुंच गई है। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने किया है।
डीएम ने बताया कि जिले से 151826 लोगों का श्वाब जांच के लिए भेजा गया था। इसमें 150563 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त की जा चुकी है। 146342 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 1263 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिले भर में 170 स्थान को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सदर तहसील में 92, हर्रैया में 64, भानपुर में पांच व रुधौली में नौ कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में सामान्य रुप से जनजीवन प्रतिबंधित है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है। पिछले दो दिनों में मात्र 40 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि यह संख्या पहले अधिक थी। डीएम के अनुसार जिले में अधिक से अधिक जांच कराई जा रही है। संक्रमित लोगों के लिए होम आइसोलेशन के अलावा ओपेक चिकित्सालय कैली, लेबल वन के अस्पताल मुंडेरवा, परशुरामपुर व दो निजी अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करा कर उनका बेहतर इलाज कराया जा रहा है।