फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: टहलने गए तीन बालक लापता, अनहोनी की आशंका से घबराए परिजन

Mon, 19 Jul 2021 07:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

पिता ने एसपी से लगाई गुहार तो सक्रिय हुई पुलिस, अनहोनी की आशंका से घबराए परिजन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में सोमवार अलसुबह टलहने निकले तीन बालक लापता हो गए। अनहोनी की आशंका से परिजन घबराए हुए हैं। दोपहर तब पता न चलने पर घरवालों ने एसपी से गुहार लगाई तब जाकर स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई।

विज्ञापन


बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोबराई गांव निवासी प्रियांशु उर्फ आंचल सिंह (11) पुत्र दयाशंकर सिंह, अंकुर (12) पुत्र सुरेश कुशवाहा और नीलेश उर्फ कल्लू कुशवाहा (12) पुत्र पन्ने लाल कुशवाहा आपस में दोस्त हैं। तीनों हर रोज भोर में तीन बजे गांव के चौराहे तक टहलने जाते हैं। रोजाना की तरह सोमवार तड़के तीनों टहलने के लिए गए। वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तीनों की तलाश शुरू कर दी।

इसके बाद दयाशंकर सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और तीनों बालकों के लापता होने की तहरीर दी। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बरियारपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार को तत्काल मामले की छानबीन के लिए आदेश दिया।
विज्ञापन


एक साथ तीन मासूमों के गायब होने की जानकारी मिलते ही बरियारपुर क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। प्रियांशु की मां अमृता सिंह और अंकुर की मां मीना देवी समेत परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। थानेदार बरियारपुर दीपक कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है।  छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें