इसका फायदा भी शहर में देखने को मिल रहा है। मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी चौक के आसपास प्राइवेट बसों की वजह से जाम नहीं लग रहे हैं। लेकिन, पहले दिन के बाद सामने आया कि कुछ खलासी बस के ऊपर चढ़कर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे।
इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। सभी बस के खलासी को हिदायत दी गई कि वह सिर्फ बस की छत पर चढ़ेंगे और एयरफोर्स की ओर नहीं देखेंगे। इसका असर भी हुआ है। लेकिन, अब एक और नया मामला सामने आ गया है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर: सत्संग में मिले, फिर की शादी... अब दहेज के लिए घर से निकाला
एयरफोर्स की ओर से पुलिस अफसरों से संपर्क कर बताया गया है कि ठेले-खुमचे की वजह से स्टैंड के आसपास पक्षियों की आवाजाही बढ़ जाएगी। क्योंकि, स्टैंड से एयरफोर्स की दूरी ज्यादा नहीं है, इस वजह से खतरा हो सकता है। इसे रोका जाए। इसे देखते हुए पुलिस ने नगर निगम के अधिकारियों से भी वार्ता की है। खबर है कि एयरफोर्स के अफसरों ने भी नगर निगम से संपर्क किया है।
गोरखपुर एयरफोर्स में ही जगुआर का बेस कैंप है। कई बार ट्रायल भी होता है, जिस समय विमान नीचे रहता है। इस वजह से एयरफोर्स ने पक्षियों से खतरा जताया है। वैसे तो ठेले-खुमचे की जिम्मेदारी नगर निगम की है, लेकिन पुलिस भी सुरक्षा को गंभीरता से ले रही है और समाधान के लिए समन्वय बैठक करेगी।
इसे भी पढ़ें: गुड्डू दाढ़ी पर गैंगस्टर का केस: पहले मौत के कुआं में दिखाता था करतब, बाद में बन गया लुटेरा
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि गोरखपुर शहर का विस्तार तेजी से हो रहा है। इसलिए प्राइवेट बसों को बाहर करना भी जरूरी है। एयरफोर्स के अफसरों ने अपनी समस्या से अवगत कराया है। एयरफोर्स के अफसर, नगर निगम और पुलिस के अफसर आपस में समन्वय बैठक कर इसका समाधान कर देंगे। पुलिस वहां पर पूरी तरह से सतर्क है। यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही ठेले-खुमचे किनारे लगे, खाद्य पदार्थ न फेंके जाए, इसका भी ध्यान दे रही है।