फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 7.20 लाख लीटर पेट्रोल पहुंचा तो मिली राहत, कम डीजल आने से रहीं मुश्किलें

Mon, 25 May 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पेट्रोल-डीजल की किल्लत के बीच रविवार को 7.20 लाख लीटर पेट्रोल की आपूर्ति पेट्रोलियम कंपनियों ने की तो बड़ी राहत मिली। दोपहर बाद सभी पेट्रोल पंपों से पेट्रोल मिलने लगा पर डीजल की आपूर्ति कम होने से लोग परेशान रहे। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल के लिए लाइन लगानी पड़ी।
विज्ञापन

जिले में मौजूद समय पेट्रोल की खपत और आपूर्ति में करीब 20 से 30 फीसदी का अंतर है। रविवार होने के चलते बहुत सारे लोग भीषण गर्मी में घरों से कम निकले और दोपहर तक 60 टैंकर पेट्रोल की गाड़ियां आ गईं तो इससे बहुत राहत मिली। लेकिन करीब 5.30 लाख से ज्यादा डीजल की खपत के सापेक्ष सिर्फ 30 टैंकर यानी 3.60 लाख लीटर ही डीजल पहुंचा। इसके चलते दिक्कतें बढ़ गईं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान डीजल के लिए परेशान हैं। कुछ पंपों पर लंबी लाइन लगी रही।
शहर बरगदवां चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप दोपहर में डीजल नहीं मिला जिससे वाहन चालकाें को परेशानी उठानी पड़ी। लेकिन कुछ पेट्रोल पंपों पर दोपहर में तेल मिलता रहा और लेने वालों की संख्या बहुत कम थी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तेल कंपनियों से लगातार समन्वय किया जा रहा है। जिले में जरूरत के अनुसार पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बढ़ाई गई है। कुछ स्थानों पर डीजल की मांग अधिक होने से अस्थायी समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। सभी पेट्रोल पंपों को नियमित आपूर्ति देने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें