फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पीपीगंज में एक ही रात पांच घरों में चोरी, घर में सोते रहे लोग

Wed, 02 Nov 2022 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पलिया गांव के राकेश के घर में घुसे चोर जेवर व 70 हजार रुपये चुरा ले गए। बगल के अंगूर यादव, बिंद्रेश कुमार यादव और सत्यपाल यादव के घर से भी आभूषण तथा नकदी चोर उठा हो गए है। इसी रात में जिंदापुर गांव के लहगीबारी टोला निवासी रमाकांत के घर से भी चोर जेवरात, नकदी, सामान उठा ले गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र पलिया और बगल के गांव जिंदापुर में पांच घरों में सोमवार की रात चोरी हो गई। घरवाले अंदर सोते रहे और चोर आराम से ग्रील काटकर सामान समेट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पलिया गांव के राकेश के घर में घुसे चोर जेवर व 70 हजार रुपये चुरा ले गए। बगल के अंगूर यादव, बिंद्रेश कुमार यादव और सत्यपाल यादव के घर से भी आभूषण तथा नकदी चोर उठा हो गए है।

इसी रात में जिंदापुर गांव के लहगीबारी टोला निवासी रमाकांत के घर से भी चोर जेवरात, नकदी, सामान उठा ले गए। सभी को मंगलवार सुबह चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर चौबे ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


खोराबार में कुंडी काटकर चोरी
खोराबार इलाके के सिक्टौर के करमहिया टोला निवासी विशाल सिंह के बंद मकान की कुंडी काटकर चोर जेवरात व नकदी चुरा ले गए। जानकारी के मुताबिक, विशाल सिंह मां व छोटी बहन को लेकर अपने गांव देवरिया के जोगन गए थे। मंगलवार सुबह लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें