फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने पहले हुई थी शादी: तीज के दिन ही दुल्हन पहुंची थाने, बोली- पति ने घर से निकाल दिया

Tue, 19 Sep 2023 09:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पिपराइच के बड़ी रेवतनिया गांव से एक महिला थाने पहुंची थी। उसका कहना है कि 11 जून 2023 को हिंदू रिति-रिवाज से उसकी शादी हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज भी दिया। लेकिन अब ससुराल वालों ने प्रताड़ना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीज के दिन जहां पत्नियां पति की लंबी उम्र के लिए निराजल व्रत थीं वहीं, पिपराइच में पहुंची एक पत्नी ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि तीन महीने पहले शादी हुई थी। दहेज में दो लाख रुपये की मांग की जा रही है। नहीं देने पर अधिवक्ता पति ने घरवालों के साथ मिलकर पिटाई की और उसे घर से निकाल दिया। उधर, अधिवक्ता पति ने दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह थाने पर गए तो दरोगा ने गालियां देते हुए बदसलूकी की है। ट्रेनी आईपीएस ने थाने का सीसीटीवी फुटेज देखा और प्रकरण की जांच कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच के बड़ी रेवतनिया गांव से एक महिला थाने पहुंची थी। उसका कहना है कि 11 जून 2023 को हिंदू रिति-रिवाज से उसकी शादी हुई थी। पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान-दहेज भी दिया। लेकिन अब ससुराल वालों ने प्रताड़ना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सांसद रहे योगी आदित्यनाथ पर केस दर्ज कराने वाले परवेज परवाज के बेटे की तलाश तेज,कुर्की की नोटिस चस्पा

विज्ञापन

बताया कि पति अधिवक्ता हैं और कहते हैं कि ऐसे केस में फंसा दूंगा कि तुम्हारे घरवालों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। ससुराल वाले दो लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहे हैं। सोमवार को मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिए और जान से मारने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय: पिता का साया हटा तो टूटा वज्रपात...मां बनीं ढाल और बेटी टॉपर

पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पति से संपर्क किया तो वह थाने आए और इसके बाद उन्होंने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया। अधिवक्ता पति ने दी तहरीर में लिखा है कि वह ड्रेस में दीवानी कचहरी जा रहे थे। इस बीच फोन आने पर थाने आ गए। थाने पर दरोगा ने उनसे बदसलूकी की। अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से इसकी शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें