कुलाधिपति मंच से जल संरक्षण का संदेश देंगी। मंच पर मिट्टी का घड़ा रखा जाएगा। उसमें जल भरकर वह संदेश देंगी। विवि के गोद लिए पांच गांवों के कुल 30 बच्चों को भी कुलाधिपति उपहार देंगी। क्षय रोग से ग्रसित 15 बच्चे भी दीक्षांत के गवाह बनेंगे। चार आंगनबाड़ी केंद्रों को भी कुलाधिपति की ओर से किट प्रदान किया जाएगा।
बहुउद्देश्यीय भवन में हुआ रिहर्सल
कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने देर रात तैयारियों का जायजा लिया। आयोजन स्थल बहुउद्देश्यीय भवन मे दीक्षांत का रिहर्सल किया गया। शोभा यात्रा कैसे प्रवेश करेगी, सीटिंग प्लान, डिग्री व उपाधि बांटने आदि का रिहर्सल किया गया। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी कुलाधिपति के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।