फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Puja 2020: विसर्जन के लिए पहली बार रथ पर जाएगी दुर्गाबाड़ी की प्रतिमा, बनाई गई रूपरेखा

Wed, 21 Sep 2022 01:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बैठक में पुलिस प्रशासन के साथ बर्डघाट रामलीला समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल, महामंत्री अनूप अग्निहोत्री, दुर्गाबाड़ी के सचिव अभिषेक चटर्जी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण नंदी, राघव शक्ति मिलन के महामंत्री राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राघव शक्ति मिलन को लेकर मंगलवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में बंगाली समिति, दुर्गाबाड़ी, रामलीला समिति बर्डघाट और राघव शक्ति मिलन समिति की बैठक दुर्गाबाड़ी प्रांगण में हुई। इसमें पांच अक्तूबर को राघव शक्ति मिलन की रूपरेखा तैयार की गई। पहली बार दुर्गाबाड़ी की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए रथ पर निकलेगी, खराब मौसम को देखते हुए यह निर्णय बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


बैठक में निर्णय लिया गया कि दुर्गाबाड़ी से बंगाली समिति की दुर्गा प्रतिमा पांच अक्तूबर की शाम पांच बजे विसर्जन के लिए रथ पर निकलेगी। इसके पहले माता की विदाई कंधे पर ही ले जाकर की जाती थी। बर्डघाट की रामलीला उस दिन शाम पांच बजे शुरू होगी और साढ़े सात बजे रावण वध होगा। उसके बाद वहां से भगवान राम राजसी वेष में अयोध्या के लिए निकलेंगे। विभिन्न मार्गों से होते हुए रात्रि साढ़े 9 बजे बसंतपुर स्थित मिलन चौक पर राघव शक्ति मिलन होगा।

बैठक में पुलिस प्रशासन के साथ बर्डघाट रामलीला समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल, महामंत्री अनूप अग्निहोत्री, दुर्गाबाड़ी के सचिव अभिषेक चटर्जी, उपाध्यक्ष विजय कृष्ण नंदी, राघव शक्ति मिलन के महामंत्री राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सम्बंधित विभागों को दिया निर्देश
सिटी मजिस्ट्रेट ने इस मौके पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन वाले रूट पर नीचे लटक रहे तारों को सही कराएं। रास्ते में जहां भी पेड़ की डालियां लटक रहीं हों, उनकी छंटाई कराई जाए। यातायात और पुलिस विभाग को भी सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें