फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से आया था हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोलघर पुलिस चौकी के पास जनरेटर चोरी रोकने पर युवक पर चाकू से हमला करने का आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से पहुंचा था। वारदात के बाद इसी बाइक से भागते समय वह आसपास लगे सीसी कैमरों में कैद हुआ है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश में चार टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी रविवार रात करीब 12 बजे से ही गोलघर क्षेत्र में बाइक से घूम रहा था। इससे पुलिस को आशंका है कि उसने जनरेटर चोरी से पहले इलाके की रेकी की थी। पुलिस अलग-अलग स्थानों के सीसी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक के आने-जाने का रास्ता तलाश रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बाइक आरोपी की है या उसने किसी अन्य व्यक्ति से ली थी। फर्जी नंबर प्लेट लगाने की वजह और बाइक के वास्तविक नंबर की जानकारी भी जुटाई जा रही है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि आरोपी की तलाश में चार टीमों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। एक टीम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जबकि अन्य टीमें बाइक और आरोपी की पहचान से जुड़े बिंदुओं पर काम कर रही हैं।
स्टेशन से लौट रहे युवक पर किया हमला
रामगढ़ताल क्षेत्र के तारामंडल स्थित सिद्धार्थ इन्क्लेव निवासी 33 वर्षीय हरे कृष्ण पांडेय रविवार तड़के करीब 3:55 बजे बाइक से रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे थे। गोलघर में सवेरा साड़ी सेंटर के पास एक दुकान के सामने उन्होंने एक युवक को जनरेटर खोलते देखा। हरे कृष्ण ने बाइक रोककर उसे टोका तो आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए हरे कृष्ण ने दाहिना हाथ आगे किया, जिससे हाथ में गंभीर चोट लग गई। शोर मचाते हुए वह वहां से भागे तो आरोपी भी बाइक लेकर भगा निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें