फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: जलभराव के खिलाफ गणेशपुरम के लोगों का फूटा गुस्सा, मेडिकल कॉलेज रोड पर लगाया जाम

Mon, 30 Aug 2021 12:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खजांची चौक पर करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
लभराव से नाराज लोगों ने की नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में लभराव के खिलाफ रविवार को गणेशपुरम कॉलोनी के लोगों में जबरदस्त नाराजगी दिखी। उन्हाेंने मेडिकल कॉलेज रोड स्थित खजांची चौक पर करीब दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन


रविवार को राणा राहुल सिंह, पूर्व पार्षद राजकुमार यादव एवं आशुतोष यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करने के लिए गणेशपुरम कॉलोनी के लोग एकजुट हुए। इस दौरान राजकुमार यादव ने कहा कि जलभराव से लोग परेशान हैं। हॉस्पिटल सहित अन्य जगह जाना मुश्किल हो गया है। दूध, पानी और अन्य खाद्य सामग्री नहीं मिल पा रही है। इसके चलते लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

शनिवार देर रात कुछ लोगाें ने राप्तीनगर स्थित मोड़ पर बालू से भरी बोरियां रखकर नाले को बंद कर दिया। इससे पानी की निकासी बंद हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने स्पोर्ट्स कॉलेज रोड पर प्रदर्शन करते हुए खजांची चौक पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान राजेश श्रीवास्तव, संजय दुबे, अरुण सिंह, दिनेश मिश्र, पुष्पेंद्र शाही, सुरेंद्र मिश्र, अजित श्रीवास्तव, सुदीप पांडेय, मनोज पाल, अनिल कुमार, सुभम श्रीवास्तव, अनिल बख्सी, रितेश जायसवाल, ब्रह्मानंद, राकेश तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, संजीव तिवारी, ओम प्रकाश, देवेंद्र पांडेय, बाल्मिकी त्रिपाठी, राज नारायण पांडेय, सीपीए पांडेय, अभिमन्यु मिश्र, शिवांश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें