फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पेंशन भीख नहीं हमारा अधिकार, इसे हासिल करना ही लक्ष्य

Wed, 17 Nov 2021 03:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

मुख्य अतिथि विधान देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को सुनहरा बना सकता है। आज कुछ शिक्षक अपने हितों तक ही सीमित हैं। यही कारण है कि सामूहिक संघर्ष कमजोर हो गया है। पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है परंतु इससे शिक्षक या कर्मचारी वंचित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
बक्शीपुर स्थित एमएसआई इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल सम्मेलन में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, पेंशन भीख नहीं हमारा अधिकार है। इसे हासिल करना ही लक्ष्य होना चाहिए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) का मंडलीय सम्मेलन और शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन मंगलवार को एमएसआई इंटर कॉलेज में किया गया।

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि विधान देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को सुनहरा बना सकता है। आज कुछ शिक्षक अपने हितों तक ही सीमित हैं। यही कारण है कि सामूहिक संघर्ष कमजोर हो गया है। पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है परंतु इससे शिक्षक या कर्मचारी वंचित कर दिए गए हैं।

विशिष्ट अतिथि प्रो.एसपी त्रिपाठी ने कहा कि आज वे देश विकास के शिखर पर है जिन्होंने शिक्षा व शिक्षकों को समाज में सर्वोपरि स्थान व सम्मान दिया। अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के एजेंडे में सभी जनों के लिए निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा नहीं है। संत विनोबा डिग्री कॉलेज, देवरिया के पूर्व प्राचार्य डॉ.असीम सत्यदेव कहा कि आज शिक्षा पूरी तरह बाजार के हवाले है।
विज्ञापन


इस दौरान सत्यपाल सिंह, दुर्गेश दत्त पांडेय, प्रो.एसपी त्रिपाठी, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम, डॉ. अजय पांडेय, कैप्टन जितेंद्र सिंह, जगतारण शरण, जेपी नायक, राम बहाल त्रिपाठी, डॉ.शोभित श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हीरा लाल गौड़, नवनाथ दुबे, सत्येंद्र उपाध्याय, कृष्ण पांडेय, शशि शेखर पांडेय, अनंत मौर्य, सुभाष यादव तथा उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें