सिद्धार्थनगर जिले में 10 कोरोना संक्रमित पाए गए। बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।
जिले में अब तक 3763 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3597 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 124 का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 45 लोगों की जान जा चुकी है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आए दिन मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कंदवा और सिसहनिया गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए।
खेसरहा ब्लॉक के कलनाखोर और रिठिया गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। बर्डपुर के दुल्हा खुर्द, डुमरियागंज के स्थानीय कस्बे, लोटन के भुसौला माफी, शोहरतगढ़ के स्थानीय कस्बा, उसका बाजार के गायघाट गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित पाया गया।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 10 संक्रमित मिले हैं, उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।