फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिद्धार्थनगर में अवैध शस्त्र की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2020 05:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्ररी का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी को एकडेंगा गांव स्थित बाग से गिरफ्तार कर लिया। मौके से तीन तमंचा और असलहा बनाने वाला सामान भी बरामद किया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसओ त्रिलोकपुर रणधीर कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार तड़के में सूचना मिली कि क्षेत्र के एकडेंगा गांव के पास एक बाग में एक व्यक्ति अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चला रहा है। वह कुछ असलहे सप्लाई देने वाला है।

सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ बाग में पहुंच गए। पूरे बाग को घेर लिया गया। इसके बाद बाग में एक झोपड़ी के पास पहुंचे। मौके से असलहा बनाने वाले एक शख्स को दबोच लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शमसुद्दीन निवासी छड़गिहवा थाना त्रिलोकपुर के रूप में की गई।
विज्ञापन


झोपड़ी से तीन देशी तमंचा 12, 11 अदद अर्ध निर्मित तमंचा, छीनी, हथौड़ी, एक भट्ठी सहित अन्य सामान बरामद किया गया। केस दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पकड़ने वाली टीम में एसओ रणधीर मिश्र, एसआई जयप्रकाश तिवारी, रमाकांत सरोज, शोभनाथ यादव, आरक्षी पप्पू गुप्ता, पवन यादव, गजानंद पांडेय आदि शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें