फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: बड़हलगंज पुल से सरयू नदी में कूदी किशोरी, जान पर खेलकर नाविक ने बचाई जान

Mon, 18 Oct 2021 07:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

वहीं मुक्तिपथ व्यवस्थापक व भाजपा नेता महेश उमर ने नकद पुरस्कार देकर उसे सम्मानित किया। इस दौरान सत्यप्रकाश पासवान, कन्हैया मोदनवाल, अंकित मद्देशिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
नाविक को सम्मानित करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में पारिवारिक समस्याओं से परेशान होकर सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी ने बड़हलगंज स्थित सरयू नदी के पुल से कूद कर जान देने की कोशिश की। मुक्तिपथ पर मौजूद एक नाविक ने उसकी जान बचा ली। मुक्तिपथ संचालक की ओर से नाविक को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह नौ बजे के करीब गगहा थाना क्षेत्र की एक किशोरी बड़हलगंज स्थित सरयू नदी के पुल से कूद गई। यह देखकर पुल से जा रहे नागरिकों ने शोर मचाया। उधर, मुक्तिपथ घाट स्थित 18 वर्षीय नाविक प्रद्युम्न साहनी की नजर उस पर पड़ी।

वह तत्काल नदी में कूद गया और किशोरी को बचा लिया। किशोरी सही सलामत है, उसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद किशोरी को उसके परिवार वालों को बुलाकर सौंप दिया गया। किशोरी को बचाने वाले नाविक की लोगों ने जमकर प्रशंसा की।
विज्ञापन


वहीं मुक्तिपथ व्यवस्थापक व भाजपा नेता महेश उमर ने नकद पुरस्कार देकर उसे सम्मानित किया। इस दौरान सत्यप्रकाश पासवान, कन्हैया मोदनवाल, अंकित मद्देशिया आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें