फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: पोखरे में डूबने से किशोरी की मौत, गांव में छाया मातम

Sat, 09 Oct 2021 06:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

रमाकांत प्रसाद की 14 वर्षीय पुत्री निशा भारती गांव के पास स्थित पोखरे में घोंघा बीनने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह पोखरे के गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के परसौनी गांव के भरपटिया टोला के पास स्थित पोखरे में शनिवार की सुबह डूबने से किशोरी की मौत हो गई। किशोरी पोखरा के किनारे घोंघा बीनने गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब दस बजे इस गांव के रमाकांत प्रसाद की 14 वर्षीय पुत्री निशा भारती गांव के पास स्थित पोखरे में घोंघा बीनने गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। वह पोखरे के गहरे पानी में चली गई।

कुछ देर तक निशा पोखरे में दिखाई नहीं दी तो साथ मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी होने पर परिजन और गांव के लोग पोखरे के पास पहुंचे किशोरी की खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन


किसी तरह लोगों ने निशा को पोखरे से बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे डिबनी बंजरवा चौकी प्रभारी काशीनाथ सिंह और तमकुहीराज चौकी प्रभारी राजकुमार ने विधिक कार्रवाई कर किशोरी के शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें