फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीआरएस पोर्टल में तकनीकी दिक्कत, नहीं बने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र

Thu, 03 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच जोन में सैकड़ों लोग रहे परेशान, कोई 30 तो कोई 40 किमी दूर से पहुंचा था
विज्ञापन

गोरखपुर। सीआरएस पोर्टल नहीं चलने से बुधवार को एक भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया ठप पड़ गई। साथ ही नए आवेदन भी नहीं हो पाए। दूर-दराज से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग पोर्टल चलने का इंतजार में सुबह से शाम तक बैठे रहे। निगम के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सर्वर में आई तकनीकी दिक्कत से पोर्टल नहीं चला, जिससे समस्या हुई।
नगर निगम पांच जोन में निगम क्षेत्र में हुए लोगों का जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाता है। बुधवार सुबह से ही सीआरएस पोर्टल में तकनीकी खराबी आने से न तो जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बन पाए और न ही इनके आवेदन हुए। उधर ग्रामीण क्षेत्र में भी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पाए। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचीं शांति यादव ने बताया कि वह 30 किलोमीटर दूर चौरीचौरा से आई है। उसके बच्चे का जन्म नगर निगम के एक अस्पताल में हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि प्रमाण पत्र निगम से ही बनेगा। सुबह से वह बैठी हैं। तीन बजे तक सर्वर नहीं चला है। अब उसे दोबारा आना पड़ेगा। वहीं, गोला बाजार से पहुंचे अवधेश पांडेय ने कहा कि तीन महीने से प्रमाण पत्र नहीं बना है। निगम के कर्मचारी सर्वर नहीं चलने की बात कहकर अगले सप्ताह आने को कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि सीएसआर पोर्टल के माध्यम से पूरे देश में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। पोर्टल नहीं चलने के कारण बुधवार को न तो प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हो सके और न ही प्रमाण पत्र बनाए जा सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें