फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक मैकेनिक को गोली मारने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एकला बंधे से पकड़ा, 29 जून को रास्ते में रोककर रहमतुल्लाह को मारी गई थी गोली
विज्ञापन

गोरखपुर। गीडा क्षेत्र में बाइक मैकेनिक रहमतुल्लाह खान को गोली मारने के दो आरोपियों को बुधवार को पुलिस ने एकला बंधे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हरदिया गांव के मोसिम खान और रईस के रूप में हुई। पीड़ित के भाई असमत की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने एकला बंधे के पास से इन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, गीडा के नौसड़ पुलिस चौकी के गांव हरदिया निवासी रहमतुल्लाह खान (35) बाघागाड़ा के पास एक गैराज में काम करता है। 29 को भी वह रात करीब 10:30 बजे स्कूटी से घर लौट रहा था। अभी वह तालनवर और हरदिया के बीच पहुंचा था। तभी एक काले रंग की कार ने टक्कर मार दी। इससे स्कूटी लेकर रहमतुल्लाह नीचे गिर गया। कार सवार गाड़ी रोक नीचे उतरे और पास के खेत में घसीटकर ले गए। वहां उसके सीने में गोली मार दी। इसके बाद बदमाशों ने असलहे के बट से पीड़ित के सिर में कई बार वार किया।इससे एक असलहा युवक के सिर में फंस गया और रहमतुल्लाह बेहोश हो गया। इस पर मरा समझ कर आरोपी भाग गए। जानकारी पर परिजन पहुंचे तो रहमतुल्लाह को जिला अस्पताल ले गए, जहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीडा थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार सुबह एकला बंधे के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करके कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें