डीटीओ ने बताया कि जियो टैगिंग के तहत एप पर मरीज का सभी विवरण और लोकेशन फीड किया जाता है। इसके जरिए मरीज की स्थिति संबंधित अधिकारियों के पास मौजूद रहेगी। स्वास्थ्यकर्मी के लोकेशन और मरीज के लोकेशन से पता किया जा सकेगा कि स्वास्थ्य सुविधा पहुंची या नहीं।
यह लक्षण हों तो टीबी जांच अवश्य कराएं
डीटीओ ने बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय तक खांसी आना, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में कभी-कभी खून आना, सीने में दर्द होना, शाम को हल्का बुखार आना, वजन कम होना और भूख न लगना टीबी के सामान्य लक्षण हैं। ऐसे में अगर खांसी का मरीज आता है तो उसके सभी लक्षणों की गहनता से पड़ताल होनी चाहिए और संभावित टीबी मरीज दिखे तो टीबी जांच अवश्य करवाई जानी चाहिए।
इसके अलावा अगर कोई कोविड मरीज ठीक हो जाता है और उसकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है, फिर भी खांसी नहीं रूक रही है तो उसकी टीबी जांच अवश्य कराई जानी चाहिए। कोविड के लक्षण वाले व्यक्ति की जांच कराने पर अगर रिपोर्ट निगेटिव है तब भी टीबी जांच अवश्य करवा लें।