फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मेडिकल कॉलेज में मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज भर्ती, अफ्रीकी देश से लौटा है युवक

Tue, 13 Sep 2022 10:27 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मंकीपॉक्स संक्रामक बीमारी है। इसलिए प्रोटोकॉल के तहत मरीज को आइसोलेट किया गया है। सबसे गंभीर समस्या सांस फूलने की है। मंकीपॉक्स का यह लक्षण खतरनाक है। मरीज का ऑक्सीजन लेवल भी स्थिर नहीं है।
विज्ञापन
BRD - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मंकीपॉक्स बीमारी का संदिग्ध मरीज भर्ती कराया गया है। मरीज हाल ही में अफ्रीकी देश से लौटा है। जांच के लिए मरीज की लार व खून के नमूने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए हैं। दूसरी तरफ, मरीज के संपर्क में आए डॉक्टरों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चर्म रोग विभाग के एसोसिएट प्रो. राजकुमार ने बताया कि मरीज में शुरुआती लक्षण मंकीपॉक्स के लग रहे हैं। इस वजह से उसे अलग वार्ड में रखा गया।

मंकीपॉक्स संक्रामक बीमारी है। इसलिए प्रोटोकॉल के तहत मरीज को आइसोलेट किया गया है। सबसे गंभीर समस्या सांस फूलने की है। मंकीपॉक्स का यह लक्षण खतरनाक है। मरीज का ऑक्सीजन लेवल भी स्थिर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें