पर्यटन विभाग ने लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से सूर्यकुंड धाम का सौंदर्यीकरण कराया है। इससे यहां आरसीसी रिटेनिंग वॉल, आरसीसी चार दीवारी, लाल स्टोन और एमएस गेट, बैठने के बेंच, सोलर लाइट, लैंडस्कैपिंग टूरिस्ट शेल्टर का जीर्णोद्धार, कॉन्सेप्ट बेस्ड स्टोन पिलर्स, यूरिनल्स, कैंपस ड्रेन, पाथवे एंड साइनेज कार्य किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: भाजपा में बगावत, सहयोगी दल निषाद पार्टी ने भी प्रत्याशी उतार बढ़ाईं मुश्किलें
दीपावली के अगले दिन होता है दीपोत्सव
पौराणिक परंपरा के अनुसार दीपावली के अगले दिन सूर्यकुंड धाम पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाता है। संस्कार भारती के पदाधिकारी 30 हजार से अधिक दीयों से इस घाट को दीपावली के अगले दिन रोशन करते हैं। इसके साथ सूर्यकुंड धाम विकास समिति की ओर से हर सप्ताह यहां श्रमदान का कार्यक्रम आयोजित होता है।
इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित होकर सरोवर और धाम परिसर की सफाई करते हैं। इसके साथ ही सूर्यकुंड धाम जीर्णोंद्धार समिति की ओर से सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती का भी आयोजन किया जाता है।